उज्जैन। दाऊदी बोहरा समाज ने ईद मिलादुन्नबी पर चल समारोह निकाला। चल समारोह कमरी मार्ग स्थित मजार-ए-नजमी परिसर से कमरी मार्ग, ढाबारोड, मिर्जानईम बेग, तेलीवाड़ा चौराहा, निकास चौराहा, खजूरवाली मस्जिद, केडी गेट होता हुआ कमरी मार्ग पहुंचा। चल समारोह में समाज के स्काऊट बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। चल समारोह में घोड़ा बग्गी में छोटे बच्चे बैठे थे व पदाधिकारी घोड़े पर सवार थे। चल समारोह में अंजुमन के पदाधिकारी कतारबद्ध चल रहे थे। चल समारोह में पांचों अंजुमन के आमिल, मजार-ए-नजमी एवं तैयबी स्कूल के सभी पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। चल समारोह का जगह जगह स्वागत किया गया। उक्त जानकारी पीआरओ शेख अली असगर भाई मोअय्यदी ने दी।
