उज्जैन। अभिनव रंगमंडल और नृत्यांतर कला अकादमी ने अभिनय, नृत्य और संगीत का प्रशिक्षण केंद्र राजस्व कॉलोनी में शुरु किया है। यह केंद्र युवाओं और बच्चों को नाट्य विधा मेंअभिनय, नृत्य और संगीत का प्रशिक्षण देगा। नाट्य विधा मेंअभिनय प्रशिक्षण शरद शर्मा, नृत्य प्रशिक्षण हिना वासन एवं संगीत का जगदीश उपाध्याय तथा सुरेश कुमार देंगे इस केंद्र पर समय-समय पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातकों द्वारा और कत्थक गुरुओं को आमंत्रित किया जाएगा। अतिथि बसु गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथि गिरिजेश व्यास थे।अध्यक्षता व्यंग्यकार पिलकेंद्र अरोरा ने की।अभिनव रंगमंडल प्रमुख शरद शर्मा ने अभिनय सीखने वाले युवाओं को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *