उज्जैन। पटवारी संघ ने कोठी पैलेस से रैली निकाल कर कलेक्टर कार्यालय पर 11 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान उज्जैन जिले के सभी पटवारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष भगवान सिंह यादव ने बताया कि पटवारी संघ ने रैली निकालकर 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम  दिया है। राजस्व विभाग द्वारा चलाया गया राजस्व महाअभियान 2.0 समाप्त हो चुका है। इस अभियान में प्रदेश के सभी पटवारियों ने कड़ी मेहनत कर दिन रात काम किया है। शासन एवं प्रशासन द्वारा यह काम करने वाले पटवारी को इसका श्रेय न देकर उसके काम की समीक्षा करने वाले अधिकारियों को इसका श्रेय दिया गया है। इसी क्रम में अभियान में कपितय जिलो में पटवारियों पर दमनकारी नीति के तहत दंडात्मक कार्यवाही की गई, जिसका हम सभी पुरजोर विरोध करते है तथा ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि उक्त कार्यवाहियों को तत्काल समाप्त किया जाए। पटवारियों की वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों को तत्काल पूर्ण किया जाए। पटवारी विरोधस्वरूप 19, 20 सितंबर 24 को दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाने हेतु बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *