उज्जैन। पर्युषण में बुधवार को सिद्धचक्र केसरियानाथ महातीर्थ खाराकुआ सहित शहर के सभी प्रमुख श्वेतांबर जैन मंदिरों में प्रभु का जन्मवाचन समारोह मना। सभी मंदिरों में 14 स्वप्न दर्शन एवं इनकी बोलियां लगाई गई। सभी ने प्रभु को रजत पालने में झुलाया। केसरिया रंग के छापे लगाकर व श्रीफल वदारकर कर सामजजनो ने एक दूसरे को बधाई दी। ऋषभदेव छगनीराम पेढ़ी ट्रस्ट खाराकुआ के सचिव नरेंद्र जैन दलाल एवं मीडिया प्रभारी डॉ. राहुल कटारिया के अनुसार सिद्धचक्र केसरियानाथ महातीर्थ पर साध्वी अमित गुणा श्रीजी, काव्यकीर्ति श्रीजी के सान्निध्य में जन्मवाचन मनाया गया। उन्होंने कल्प सूत्र में उल्लेखित भगवान महावीर के जन्म प्रसंग का वाचन किया। इस दौरान पेढ़ी ट्रस्ट के गौतमचंद धींग, जयंतीलाल जैन तेलवाला, संजय पावेचा, अशोक हरणिया, सौरभ जैन, सुदीप धींग, निलेश सिरोलिया, अशोक भंडारी, कल्याणमल जैन, बाबूलाल जैन बिजलीवाला, अभय जैन भैय्या, डॉ. राहुल कटारिया, संजय संघवी, प्रमोद जैन, अभय दाता, धर्मेंद्र जैन, विजय जैन बंटी, अभय सिरोलिया सहित बड़ी में समाजजन मौजूद थे। संचालन संजय जैन खालीवाला एवं डॉ. राहुल कटारिया ने किया। पेढ़ी मंदिर पर 14 स्वप्न सहित अन्य बोलियां मिलाकर कुल 3.41 लाख मन के चढ़ावे बोले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *