उज्जैन। उज्जैन नगर पालिक निगम अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह ने संपत्तिकर वसुली की समीक्षा की। बैठक में अपर आयुक्तने कम वसुली पर नाराजगी जताई। 14 सितंबर को लोक अदालत में अधिक से अधिक राजस्व वसुली का लक्ष्य निर्धारित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त आरती खेड़ेकर, योगेद्र पटेल व सभी राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।
सवारी मार्ग की सड़के रात में पुनः हुई साफ
महाकाल की प्रमुख सवारी के बाद रात में सड़कों की सफाई की गई। 7 किलोमीटर लंबे सवारी मार्ग पर लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं का आगमन एवं सैकड़ो मंचों से पुष्प वर्षा कर सवारी का स्वागत किया गया।
