उज्जैन। 13 अगस्त वर्ल्ड लेफ्टी डे होगा। लेफ्टी क्लब के मीडिया प्रभारी मनोहर रांगी ने बताया कि इस मौके पर कार्यक्रम को लेकर बैठक की गई। क्लब के संयोजक अजीत पोरवाल, संरक्षक दिनेश जैन हाई कमान, हास्य कवि दिनेश दिग्गज, वरिष्ठ कवि सुगन चंद जैन, डॉ. राजकुमार जोशी, धनीराम रायकवार, किशोर कुमार भाटी, राजेश शर्मा, दिनेश विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे। बैठक में लिए गए कि इस वर्ष लेफ्टी क्लब महिला-पुरुष सदस्यों से उनके जीवन के संस्मरण पत्र आमंत्रित करेगा। सदस्यों द्वारा कविता, गीत, गजल आदि की प्रस्तुति दी जाएगी। मिस्टर मिसेज प्रिंस-प्रिंसेस के खिताब दिए जाएंगे। लेफ़्टी क्लब रामघाट पर मां शिप्रा का दुग्ध अभिषेक भी करेंगा।
