पारदीपुरा क्षेत्र के रहवासियों की समस्या का निराकरण
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुशार जनसंवाद शिविर लगाए जा रहे है। वार्ड. 40 में शिविर लगा। शिविर में निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने कहा कि यह शिविर जनता की समस्या का समाधान करने के लिए है। वार्ड स्तर पर आप सभी के सामने अधिकारी आ रहे हैं। पारदीपुरा क्षेत्र के रहवासियों की समस्या का निराकरण किया गया है। शिविर में पार्षद जानी बाई राठौर, जोन अध्यक्ष पुरुषोत्तम मालवीय, मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह जाट, परेश कुलकर्णी, संजय अग्रवाल, आनंद खिंची, सहायक आयुक्त पूजा गोयल, प्रदीप सेन, जोनल अधिकारी जितेंद्र श्रीवास्तव के साथ ही जनप्रतिनिधि गण, हितग्राही उपस्थित थे।
नागपंचमी की गई व्यवस्था को लेकर महापौर टटवाल ने किया निरीक्षण
नाग पंचमी को लेकर आयुक्त आशीष पाठक के निर्देशानुसार विशेष व्यवस्थाएं की गई है।श्रृद्धालुओं की सुविधा को लेकर महापौर मुकेश टटवाल ने निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। महापौर टटवाल ने कर्कराज पार्किंग, झालरिया मठ, चारधाम मंदिर, शेर चौराहा, बड़ा गणेश मंदिर सहित महाकाल क्षैत्र का निरीक्षण किया। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाकाल मंदिर के साथ नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन की व्वयस्थाएं सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त संजेश गुप्ता, प्रेम कुमार सुमन, मनोज मौर्य, जोनल अधिकारी डीएस परिहार, प्रकाश विभाग प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन आदि उपस्थित थे।
