उज्जैन। नागपंचमी महोत्सव में मोहनपुरा में बाबा धाम मंदिर पर 8 अगस्त को महामृत्युंजय महाकाल का महारूद्राभिषेक हुआ। 9 अगस्त को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कालसर्प दोष निवारण पूजन किया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद ने बताया कि नागपंचमी पर कालसर्प दोष पूजन से नाग देवता प्रसन्न होते हैं। बाबा धाम मंदिर सचिव महंत आदित्य पुरी ने बताया कि बाबा धाम मंदिर में कालसर्प दोष पूजन के दौरान महामृत्युंजय महाकाल के जप भी होंगे। आयोजन समिति ने कहा कि कालसर्प दोष निवारण पूजन अनुष्ठान में आज दोपहर 1 से 4 बजे तक भक्त शामिल होकर पूजन कर धर्म लाभ उठा सकेंगे।
