उज्जैन। नाग पंचमी पर महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने अधिकारियों के साथ मंदिर का जायजा लिया। कलेक्टर व एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने कर्कराज पार्किंग, चार धाम मंदिर, हरसिद्धि चौराहा, बढ़ा गणेश के मंदिर सामने होते हुए 4 नंबर गेट से विश्राम धाम एयरो ब्रिज से नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था और निर्गम मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक मृणाल मीणा,
अपर कलेक्टर अनुकूल जैन, एएसपी जयंत सिंह राठौड़, सीईओ यूडीए संदीप सोनी, सहायक कलेक्टर गगन मीना, एसडीएम अर्थ जैन, एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कर्कराज पार्किंग स्थल पर निगम को मुरम और गिट्टी डलवाने का काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच को कर्कराज पार्किंग स्थल पर दो क्रेन लगाने को कहा। उन्होंने भील समाज धर्मशाला के जूता स्टैंड स्थल पर भी गिट्टी डलवाने के लिए निर्देशित किया।
