उज्जैन। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार विक्रम विश्वविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए। अतिथियों ने सरस्वती का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद मंगलाचरण और विश्वविद्यालय का कुलगान गाया गया। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.अखिलेश कुमार पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के ब्रोशर, पुस्तक, विभिन्न पाठ्यक्रमों पर आधारित पोस्टर का विमोचन किया गया। स्वागत भाषण विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो.शैलेंद्र कुमार शर्मा ने दिया। मंत्री परमार ने विद्यार्थियों को अपनी ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। विधायक अनिल जैन ने सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने तथा हर घर तिरंगा अभियान में घरों पर तिरंगा लगाने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष विद्यार्थी कल्याण विभाग प्रो. एसके मिश्रा, निदेशक प्रो.संदीप तिवारी, डॉ.सर्वेश्वर शर्मा, डॉ.गोपाल शुक्ल, डॉ.महेन्द्र
पंड्या, नेहा सिंह, प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संचालन अमृता शुक्ला ने किया और आभार डॉ.अनिल शर्मा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *