उज्जैन। खेलो इंडिया बीच गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने राज्य का परचम पुनः एक बार लहराया। मध्यप्रदेश ने अब तक 2 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीता। प्रदेश मल्लखंब दल ने ओवर आल चैंपियनशीप में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।पुरुष वर्ग में तनिष्क प्रजापत, सोनू कुशवाह, त्रिलोक गौड, श्लोक गेहलोत, मयंक, हनी एवं महिला वर्ग में भव्या मालवीय, सुहानी कमोरिया, प्रीति कहार, अंवेषा पांचाल, अनुष्का शर्मा, तमन्ना गेहलोत ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिला एवं विधानसभा क्षेत्र के इन खिलाड़ियो ने पूरे देश में अपनी सर्वश्रेष्ठता सिद्ध की। योगेश मालवीय ने बताया कि मध्य प्रदेश मल्लखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष केएस श्रीवास्तव खेलों इंडिया बीच गेम्स के काम्पिटिशन डायरेक्टर नियुक्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *