उज्जैन। सशस्त्र सेनाओ में जवानों को अपने अफसर और विशेष कर अपने कमांडिंग ऑफिसर पर नाज होता है। कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्हें सेना ने अपना प्रवक्ता नियुक्त किया था, प्रवक्ता किसी भी संगठन का मुखौटा होता है। कर्नल सोफिया कुरैशी आउटस्टैंडिंग ऑफिसर है। कर्नल सोफिया कुरैशी एक सैनिक परिवार से है। उनके पिता फौज में थे। ऐसी ऑफिसर को प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने आतंकी की बहन कहकर अपमान किया है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा और मंत्री विजय साह सेना को आपमानित करके भी मंत्री बने हुए है। यदि मुख्यमंत्री अपनी सशस्त्र सेनाओ का अपमान करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करते, उन्हे मंत्री पद से नहीं हटाते तो क्या यह माना जाए कि ऐसा करके आप भी सेना का अपमान कर रहे हैं।और यदि ऐसा कर रहे हैं तो आपकी इन तिरंगा यात्राओं का क्या मतलब निकाला जाए। यह बात पूर्व जनरल श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने कही। शहर कांग्रेस कार्यालय पर हुई पूर्व सैनिकों की प्रेसवार्ता के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी मौजूद थे।
