उज्जैन। प्रभु प्रेमी संघ परिवार आज सत्संग करेगा। अनुयायियों द्वारा 25 मई शाम 4ः30 बजे शांति पेलेस के पीछे चिंतामण रोड़ पर स्थित नवनिर्मित अष्टविनायक गणेश मंदिर पर सत्संग किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष अजय पांडे ने बताया कि सत्संग में महामृत्युंजय मंत्र, ओम जप, गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा का पाठ होगा। भक्तों से सत्संग में पधारने का अनुरोध प्रभु प्रेमी संघ परिवार ने किया है।
