उज्जैन। कर्मचारी संयुक्त मोर्चे की बैठक हुई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का स्वागत सम्मान की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष मोकम सिंह पटेल ने बताया कि बैठक में कर्मचारी संघ के 18 संगठन ने सहमति व्यक्त की है। अलग-अलग संगठनों के साथ बैठक की जा रही है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व्हायएस ठाकुर, दशरथ चुंडावत, विष्णु नारायण सक्सेना, मोतीलाल निर्मला, हेमराज घावरी आदि कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
