उज्जैन। अभा क्षत्रिय महासभा के महामंत्री डॉ. राजेश ठाकुर निर्झर ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की उज्जैन में प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया था। प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का यह गृह नगर है। राजदूत समाज उनसे अपेक्षा करता है अंतिम हिन्दू सम्राट की आदमकद प्रतिमा नगर में स्थापित की जाएगी।
