उज्जैन। निगम के संपत्तिकर विभाग द्वारा बकाया संपत्तिकर एवं जलकर की राशि को लेकर काम किया जा रहा है। ऑफिशल लिक्विडेटर हायकोर्ट कोलकाता के आदेश पर इस्को पाइप फैक्ट्री से निगम को 4 करोड़ 63 लाख रु. का संपत्ति कर एवं 11 लाख रु. के जलकर की बकाया राशि मिली। इस्को पाइप फैक्ट्री का बकाया संपत्ति कर एवं जलकर है। फैक्ट्री एवं आवासीय भवनों के जलकर एवं संपत्ति कर की राशि निगम को मिली। निगम के संपत्ति कर विभाग की उपायुक्त आरती खेडेकर, पीएचई के उपायुक्त मनोज मौर्य एवं संपत्ति कर अधिकारी संतोष शर्मा ने 2 बार कोलकाता पहुंचकर निगम के पक्ष में फैसला करवाया।
