उज्जैन। वार्ड 29 में सूरज नगर उद्यान के पास पार्षद रामेश्वर दुबे के प्रयासों से निगम सीमेंट कांक्रीट रोड बना रहा है। इसका भूमि पूजन विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने संजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर बाबूलाल बिजली वाला, ललित परमार, लोकेश टोपे, महेंद्र नाहर आदि एवं वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।
