उज्जैन। मुनिश्री विनम्रसागर ससंघ के सान्निध्य में फ्रीगंज पंचायती जैन मंदिर एवं मांगलिक भवन का जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण शुरु हुआ। इस अवसर पर मुनिश्री के मार्गदर्शन में शांतिनाथ विधान हुआ। लगभग 24 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले इस मंदिर के लिए आज ही उज्जैन के प्रमुख श्रावक श्रेष्ठियों ने करोड़ों रुपए के दान की घोषणाएं की। गौरतलब है कि पूर्व में फ्रीगंज पंचायती मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने आचार्य श्री विद्यासागर एवं आचार्य श्री समयसागर के समक्ष मंदिर के जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण के लिए निवेदन किया गया था।
