उज्जैन। नगर निगम ने दुर्गा दास छत्री से जूना सोमवारिया बस्ती तक नाला बनाया। पीएचई ने विभिन्न स्थानों पर स्क्रीनिंग जालियां लगाई। उक्त नाले का पानी चक्रतीर्थ पर बड़े चेंबर से होते हुए सीधा सुरासा स्थित निगम के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचेगा। निर्माण जोनल अधिकारी डीएस परिहार एवं उपयंत्री प्रवीण वाडिया के नियंत्रण में हुआ।
