उज्जैन। मध्यभारत प्रांत में भोपाल, मुरैना, श्योपुर, भिंड, लहार, दतिया, ग्वालियर, डबरा, शिवपुरी, पिछोर, अशोकनागर, राजगढ़, ब्यावरा, सीहोर, बुदनी, विदिशा, रायसेन, गंजबासौदा, हरदा, नर्मदापुरम,बैतूल, पिपरिया, मुल्ताई सहित विभिन्न स्थानों पर ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भारत भक्ति यात्रा निकाली। भोपाल में मातृशक्ति ने शौर्य स्मारक तक यात्रा निकाली। मुख्य वक्ता लेफ्टि.जनरल मानवेन्द्र सिंह थे। ग्वालियर में मातृशक्ति ने आकाशवाणी तिराहे से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल तक यात्रा निकाली। मध्यभारत प्रांत में विभिन्न जगह यात्रा निकाली गई।
