उज्जैन। महाश्वेता नगर निवासी दयाराम वसुनिया ने मध्यप्रदेश लोसेआ की परीक्षा में सहायक संचालक (प्रौद्योगिकीय) पद पर चयन प्राप्त किया। दयाराम एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता रामचंद्न वसुनिया कृषक हैं तथा माता दुर्गा वसुनिया गृहिणी हैं। इंजिनियर नित्यानंद यादव युवाओं को मार्गदर्शन, परामर्श तथा मॉक इंटरव्यू देते है, ने दयाराम की इस सफलता पर बधाई एवं शुभकामना दी।
