उज्जैन। निगम अतिक्रमण गैंग ने आयुक्त आशीष पाठक के निर्देश पर सहायक आयुक्त प्रदीप सेन के नियंत्रण में तेलीवाड़ा चौराहा, कंठाल, नई सड़क एवं एटलस चौराहे तक मुख्य मार्ग पर रखे गए कुलरों, होर्डिंग, फ्लेक्स इत्यादि को जब्त किया। इसी प्रकार गैंग प्रभारी राज गोडाले ने तरण ताल चौपाटी पर फूड ठेले वाले लगाने के लिए रोड से 15 फीट की दूरी पर चूना लाइन से मार्किंग की। निर्देशित किया कि अपने फुट के ठेले इसी लाइन के अंदर संचालित करें। फ्रीगंज इंदिरा गांधी प्रतिमा चौराहा के आगे गुमटी जब्त की।
