उज्जैन। बसंत विहार स्थित वाकणकर उद्यान मारुति मंदिर पर अभा मातृ शक्ति संगठन का पूर्णाहुति कार्यक्रम हुआ। सुंदरकांड पाठ एवं महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। अध्यक्ष सुषमा व्यास एवं सचिव शीला शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि रामजीवन शरण एवं विशेष अतिथि सुलभ शांतु गुरु थे। समापन दिवस पर शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
