उज्जैन। प्रधानमंत्री आवास योजना में मंछामन मल्टी के 187 हितग्राहियों के लिए लोन प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए महापौर मुकेश टटवाल ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक रूपल खरे एवं कार्यपालन यंत्री पीसी यादव के साथ चर्चा की। हितग्राहियों के लिए लोन प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए मल्टी कैंपस में ही शिविर लगाने की चर्चा की। महापौर ने बताया गया कि मल्टी का काम भी निरंतर चल रहा है। हितग्राहियों को उनके आवास की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए चाबी सौंपेंगे।
