उज्जैन। प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था ने 15 दिवसीय नृत्य एवं मांडना कला प्रशिक्षण कार्यशाला की। समापन आज 18 मई को उत्सव प्रतिकल्पा के रूप में शाम 7 बजे होगा। संस्था अध्यक्ष डॉ शिव चौरसिया ने बताया कि इस कार्यशाला में भरतनाट्यम के प्रशिक्षण के लिए श्वेता शर्मा को आमंत्रित किया गया। संस्था पदाधिकारी कुमार किशन, डॉ. अनीता चौधरी, डॉ प्रकाशेंद्र माथुर, राकेश शर्मा, रविंद्र देवलेकर ने कला प्रेमियों से कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया है।
