उज्जैन। वसंत विहार सांस्कृतिक मंच के शिविर में 9 दिनों तक बच्चे लाठी व जूडो कराटे सीखेंगे। मंच के कोषाध्यक्ष मुकेश कुंभकार ने बताया कि बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से विकास व आत्म रक्षा से संबंधित खेल लाठी चलाना, जूडो कराटे, रोड फाइट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन लगभग 50 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंच के अध्यक्ष राजेंद्र परब ने किया। संचालन जीके जायसवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *