उज्जैन। भारतीय जैन संगठन ने विजय हीर सूरीश्वर बड़ा उपाश्रय में मातृशक्तियों का सम्मान किया। संगठन की शहर अध्यक्ष मनीषा ओरा ने बताया कि साध्वी हितदर्शनाश्रीजी एवं चारूलता श्रीजी की निश्रा में यह हुआ। शीला प्रमोद जैन को ज्ञान गंगा, प्रीति तैलंग को जगत जननी, सुमीना लिग़्गा को मार्गदर्शिका, स्नेहलता सोगानी को ध्वजा, वर्षा चत्तर को पल्स ऑफ परिवार सम्मान से सम्मानित किया। साशा जैन, परिधि दाता, खुशबू जैन, मनीषा सुराणा आदि भी उपस्थित थी। संचालन अंजू सुराना ने किया। आभार आभा जैन ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *