उज्जैन। आशा एवं सुपरवाईजर कर्मचारी महासंघ की प्रदेश महामंत्री सुमन आंजना ने आलोट रतलाम में आशा एवं सुपरवाईजर को आ रही समस्याओं के संबंध में बैठक ली। यहां आशाओं ने बताया कि अधिकारी आशाओं के खाते में पैसे डलवाकर वापस ले रहें हैं। सुमन पटेल ने मौके पर ही विधायक चिंतामणि मालवीय से चर्चा कर आशा, सुपरवाईजरों की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने आश्वस्त किया कि अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र ही समस्याओं का समाधान करेंगे। बैठक में सुरेंश वर्मा को एवं ममता मालवीय को तहसील अध्यक्ष आलोट नियुक्त किया गया।
