उज्जैन। आपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के शौर्य एवं पराक्रम का आभार व्यक्त किया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। तिरंगा यात्रा को लेकर सिंहस्थ मेला कार्यालय में राज्यसभा सांसद उमेश नाथ, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, निगम आयुक्त आशीष पाठक, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने चर्चा की। तिरंगा यात्रा शुक्रवार शाम 5 बजे शहीद पार्क से शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए फव्वारा चौक पर समाप्त होगी। यात्रा में पुलिस बैंड, स्काउट गाइड का बैंड, बोहरा समाज का बैंड, एक बड़ा ध्वज सम्मिलित होगा। बैठक में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने एक स्वर में यात्रा में शामिल होने व यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत करने की बात कही। बैठक में सिंहस्थ प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर नातू, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, शहर काजी खलीकुर्रेहमान, एमआईसी सदस्य डॉ योगेश्वरी राठौर, पार्षद हेमंत गहलोत, दिलीप परमार, रामेश्वर दुबे, अपर आयुक्त संदीप शिवा, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, संजेश गुप्ता, मनोज मौर्य, आरती खेडेकर उपस्थित थी।
