उज्जैन। समाजसेवी और पूर्व छात्र नेता अरुण वर्मा की शवयात्रा निकली। महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी इसी चौराहे से विद्यार्थियों का नेतृत्व किया करते थे। अरुण वर्मा एनएसयूआई के अध्यक्ष बने तो शैलेश उनके प्रवक्ता थे। अरुण वर्मा की शवयात्रा में स्वामी शैलेशानंद गिरी पैदल तपती दोपहरी में नंगे पैर चलते हुए चक्रतीर्थ पहुंचे। चक्रतीर्थ पर उनकी अध्यक्षता में श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त जानकारी देते हुए सुनील कछवाय ने बताया कि शोकसभा में राजेंद्र भारती, मनोहर बैरागी, अनिल जैन, सोनू गहलोत, मुकेश भाटी, विक्की यादव, अशोक यादव, रवि राय, बटु शंकर जोशी, कैलाश बिसेन आदि ने यादें और अनुभव साझा किए। अरुण वर्मा की स्मृति में स्मारक बनाने की घोषणा विधायक अनिल जैन ने की। मनोहर बैरागी ने अरुण वर्मा को श्रद्धांजलि दी।
