उज्जैन। भर्तृहरि गुफा के महंत रामनाथ का श्रीलंका में सम्मान किया। वे धार्मिक यात्रा पर श्रीलंका गए थे। बौद्ध अनुयायियों ने उनका सम्मान किया। महाराज श्री ने बताया कि श्रीलंका में उन्होंने अशोक वाटिका जैसे कई विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों के दर्शन किए। महाराज श्री के साथ एक संत एवं एक शिष्य भी यात्रा में शामिल थे। इंदौर एयरपोर्ट पर महाराज श्री का भक्तों ने सम्मान किया।
