उज्जैन। कोठी पैलेस स्थित अजाक्स कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डॉ आरएल परमार के नेतृत्व में बुद्ध पूर्णिमा मनाई। जिला सचिव राजेश सूर्यवंशी ने बताया मुख्य अतिथि राजवीर अग्निहोत्री उपस्थित थे। बुद्ध पूर्णिमा पर अजाक्स ने बुद्ध की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। संभागीय अध्यक्ष जगन्नाथ बागड़ी, राहुल किलानिया, रमेश चंद्र सूर्यवंशी, रतन गोयल आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
