उज्जैन। प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप सब जूनियर, जूनियर, सीनियर महिला एवं पुरुष हुई। उज्जैन ने 2 टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। उज्जैन जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जय सिंह यादव, ऊर्जावान सचिव कमल नंदवाना ने बताया गया कि प्रतियोगिता में प्रदेश से करीब 256 खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिला वर्ग में फर्स्ट रनर अप का खिताब उज्जैन ने अपने नाम किया। दूसरी सब जूनियर टीम चैंपियनशिप सेकंड पर उज्जैन ने अपना अधिकार  सिद्ध किया। महिला वर्ग में शिवानी नागवंशी गोल्ड मेडल, अक्षिता श्रीवास्तव गोल्ड मेडल, अनुष्का राठौर सिल्वर मेडल, मुस्कान राठौर ब्राउंस मेडल प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सावन लोट गोल्ड मेडल, मोहम्मद शोएब खान गोल्ड मेडल, मोहम्मद साद मिर्जा ब्राउंस मेडल, यशवंत दायमा सिल्वर मेडल, आदित्य नारायण पांडे ब्राउंस मेडल प्राप्त किया। स्वर्णिम अवसर पर संस्था प्रमुख बलराम यादव, शोएब कुरैशी, आनंद सोलंकी आदि ने खिलाड़ियों को बधाइयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *