उज्जैन। उज्जैन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने पदभार ग्रहण एवं खेल अभिनंदन समारोह किया। मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेडा थे। अध्यक्षता अनिल चौगुले ने की। विशेष अतिथि मेयर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव, अमरीश नाडकर थे। वैभव यादव ने कहा कि मैं खेलों में पद के लिए नहीं वरन पदक के लिए आया हूं। सूत्रधार शैलेंद्र व्यास थे। आभार ओंकार पाल ने माना। उज्जैन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने प्रवीण वशिष्ठ को सम्मानित किया। अभिनंदन पत्र का वाचन रवि ठक्कर ने किया। इस अवसर पर राजेश कुशवाह, डॉ रवि रविंद्र सोलंकी, जितेंद्र सिंह कुशवाह, गजेंद्र मेहता, अरविंद जोशी, राजेश शर्मा, सतीश मेहता उपस्थित थे।
