उज्जैन। जगदीश मंदिर में स्थानीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत डॉ रामेश्वर दास की अध्यक्षता में बैठक हुई। साधु संतों ने सिंहस्थ 2028 के कार्य समय सीमा में हो इसको लेकर विचार विमर्श किया। निर्णय लिया कि स्थानीय आश्रमों और स्थान में सरकार द्वारा स्थाई निर्माण कार्य कराया जाए। स्थानीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत रामेश्वर गिरी ने बताया कि सिंहस्थ 2028 को लेकर एक और जहां शासन प्रशासन तैयारी में लगा हुआ है, वहीं साधु संतों ने भी अपने-अपने आश्रमों में आने वाले संत महंतों की व्यवस्था के काम किए हैं। बैठक में सभी साधु संतों ने अपने-अपने सुझाव रखें। जल्द ही मेला अधिकारी के माध्यम से मांग पत्र भेजा जाएगा। नवागत मेला अधिकारी आशीष सिंह और नवागत कलेक्टर रोशन कुमार सिंह से परिचयात्मक बैठक करने के उद्देश्य से 15 मई को सुबह 11 बजे स्थानीय षट्दर्शन, साधु मंडल का एक सम्मेलन जगदीश मंदिर में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *