उज्जैन। प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था ने मदर्स डे पर शहीद गजेंद्र सुर्वे की माता को सिंदूर भेंट कर सम्मान किया। वहीं शहीद सुर्वे को अवंतिका परम प्रतापी सम्मान दिया। इस अवसर पर 101 माताओं का सम्मान संस्था निदेशक डॉ पल्लवी किशन ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनीता चौधरी, लोकेश सिंह तोमर, स्वप्निल केलकर, सिद्धार्थ भागचंदानी, विजेता सोनी, अपूर्वा चौहान उपस्थित थी। जानकारी कुमार किशन ने दी।
