उज्जैन। सिद्धाश्रम में सांकेतिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय महानाद योग हुआ। इसमें शिप्रा संरक्षण के संकल्प के साथ ही विश्व में फैली अशांति और उन्माद से ग्रसित लोगों को सद्बुद्धि देने का आह्वान किया। पारदेश्वर महादेव मंदिर में महामंडलेश्वर डॉ स्वामी नारदानंद, स्वामी प्रणवानंद, संयोजक विजय कौशिक, यूएसए से आए संगीतकार कमारी जयदीप एवं देश विदेश तथा आश्रम परिवार के कई लोगों ने भाग लिया। विजय कौशिक ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय महानाद योग में कई श्रद्धालु ऑनलाइन भी जुड़े।
