उज्जैन। संतश्री कंवर राम की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 12 मई सुबह 9 बजे अलखधाम नगर स्थित उद्यान में करेंगे। इस अवसर पर समर्थ निःशुल्क दिव्यांगजन हवाई यात्रा में गए यात्रियों का सम्मान करेगी। अलखधाम नगर कॉलोनी स्थित उद्यान में सिंधी समाज एवं समर्थ सेवा संस्था की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि महेश परियानी, श्याम माहेश्वरी, दीपक राजवानी ने दिव्यांगजनों को इंदौर से उदयपुर हवाई यात्रा कराई थी। इस यात्रा में कपिल बाशानी, वेदप्रकाश आडवाणी, दीपक राजवानी की सेवाएं ली थी, इन्हें सम्मानित किया जाएगा। संत कंवर राम की प्रतिमा स्थापित करवाने में योगदान देने के लिए सुनील नवलानी का सम्मान भी किया जाएगा। सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, किशोर खंडेलवाल आदि उपस्थित रहेंगे।
