उज्जैन। सांई पुरसनाराम साहिब साध हथंगे वालों का दो दिवसीय मेला अब्दालपूरा में लगेगा। मेले से पहले समाजजन द्वारा कलश यात्रा निकली गई। इसका स्वागत विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने किया। इस दौरान जगदीश पांचाल, रितेश जटिया, शानू मेहता, धर्मेंद्र परिहार, श्याम मेहता, घनश्याम शर्मा एवं समाज जन उपस्थित थे।
