उज्जैन।। आचार्य विशुद्ध सागर का इंदौर से प्रथम विहार उज्जैन की ओर हुआ। आचार्य श्री संघ 40 पिच्छियो के साथ सांवेर होते हुए आज शनिवार को सुबह 7:30 बजे तपोभूमि पहुंचेंगे। समाज सचिव सचिन कासलीवाल ने बताया कि आचार्य श्री की अगवानी एवं मंगल प्रवेश के लिए तपोभूमि ट्रस्ट की विशेष बैठक हुई। अशोक जैन चाय वाला, दिनेश जैन, देवेंद्र जैन, संजय बड़जात्या, राजेंद्र लुहाड़िया मौजूद थे। इसमें आचार्य श्री के मंगल प्रवेश, प्रवचन, आहार, अतिथि सत्कार आदि विषय पर विशेष महत्वपूर्ण निर्णय हुए। ट्रस्ट ने आचार्य श्री संघ को सांवेर में जाकर तपोभूमि पर पधारने का श्रीफल भेंट किया। आचार्य श्री ने ट्रस्ट को विशेष आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *