उज्जैन। पूर्व सैनिकों ने देश के रक्षा मंत्री के साथ साथ उज्जैन प्रशासन को आश्वस्त कराया कि अगर युद्ध लंबा चलता है तो पूर्व सैनिक सहयोग करने के लिए तैयार है। पूर्व सैनिक दुश्मनों का सर्वनाश करने के लिए अपनी ड्यूटी पुनः ज्वाइन करने के लिए तैयार है। उज्जैन संभाग पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने जिले के सभी पूर्व सैनिकों की और से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम एक पत्र जिलाधीश रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विष्णु दत्त शर्मा को सौंपा।
