उज्जैन।। पट्टाचार्य पद ग्रहण करने के बाद आचार्य विशुद्ध सागर ससंघ का पहला विहार इंदौर से तपोभूमि एवं उज्जैन की ओर हुआ। समाज सचिव सचिन कासलीवाल ने बताया कि आचार्य विशुद्ध सागर का आज उज्जैन की ओर विहार हो गया है। शुक्रवार 9 मई को तपोभूमि व उज्जैन के लिए विहार करेंगे। पूरे संघ के आहार व अतिथि की व्यवस्था भी रास्ते में ही होगी। 10 मई शनिवार को आचार्य श्री संघ 40 पिच्छि के साथ तपोभूमि पहुंचेंगे। उनका मंगल प्रवेश व अगवानी सुबह 7:30 बजे होगी।
संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन चायवाला, अध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव संजय बड़जात्या, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिघंई, कार्याध्यक्ष इंदरमल जैन, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठी, सहसचिव हितेष जैन, सह कोषाध्यक्ष गिरीश बिलाला, ग्रंथालय प्रभारी अनिल कासलीवाल आदि ने कार्यक्रम में आने का निवेदन किया। 11 तारीख को आचार्य विशुद्ध सागर का सिंधी कालोनी चौराहे पर सुबह 6.30 बजे आगमन होगा। सभी समाज जन अगवानी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आचार्य श्री से तपोभूमि एवं उज्जैन आने का निवेदन भी किया था।
