उज्जैन। भगवान महावीर स्वामी ने गोतम स्वामी व उनके साथ सेंकड़ो मुमुक्षुओं के दीक्षा दिवस पर चतुर्विधि संघ की स्थापना की थी। उसी दिवस की स्मृति में स्थापना दिवस मनाया जाता है। ऋषभदेव केशरिया नाथ मंदिर में साध्वीवर्या दमिताश्रीजी एवं दिव्ययशाश्रीजी की निश्रा में जिन शासन स्थापना के महत्व पर प्रवचन तथा ध्वजारोहण हुआ। जयंतीलाल हरणिया, अशोक भंडारी, प्रमोद जैन, अशोक हरणिया, पारस हरणिया आदि समाज जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *