उज्जैन। पहलगाम हमले को लेकर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसकी सफलता पर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन ने जश्न मनाया। दर्शन ठाकुर ने बताया कि बास्केटबॉल के खिलाड़ियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। बच्चों ने भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया। कोच विजय बाली, कोच सुनीता यादव, हर्षित राय, रिया करडवाल, निशिका शिंदे, खुशी आनंद, वैभवी राठौर, पूर्वी पोरवाल, भूपेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *