उज्जैन। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश की महिला मल्लखंभ टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता। मध्यप्रदेश की टीम की प्रतिभाशाली खिलाड़ी-सिद्धि गुप्ता, इशिका नारोलिया, अनुष्का नायक, वीरा राठौड़, माही राठौड़ और मानसी बंबोरिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 82.40 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। महाराष्ट्र की टीम को रजत पदक और तमिलनाडु को कांस्य पदक मिला। इस गौरवमयी उपलब्धि का श्रेय कोच योगेश मालवीय को जाता है। इस अवसर पर विक्रम एवं विश्वामित्र अवॉर्डी डॉ. आशीष मेहता विशेष रूप से उपस्थित थे।
