उज्जैन। अभा नागदाह अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज चिंतामन गणेश मंदिर स्थित भूमि को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलेगा। यह बात धर्मशाला में विधायक आशीष शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कही। उक्त भूमि पर अवंतिका धाम में समाज द्वारा वैदिक ब्राह्मणों की पाठशाला, यज्ञशाला, गौशाला के साथ ही प्रतिदिन भंडारा किया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिंहस्थ को लेकर अनेक योजनाएं बना रहे हैं। अध्यक्षता धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष छोटू शास्त्री ने की। विशेष अतिथि बड़नगर विधायक मुकेश पंड्या थे। कार्यक्रम को धर्मपाल शर्मा, देवकरण शर्मा, आत्माराम शर्मा, पुष्कर व्यास, सत्यनारायण शर्मा ने संबोधित किया।
