उज्जैन। प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ ने संभागीय सम्मेलन किया। इसमें प्रदेश संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। अध्यक्ष प्रमोद सिंह भदौरिया एवं प्रांतीय मीडिया प्रभारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि मुख्य अतिथि महेंद्र प्रताप सिंह परिहार, एसपीएस चौहान, एनके तिवारी, प्रवीण सिंह ठाकुर, रवि शंकर मिश्रा, आरके श्रीवास्तव उपस्थित थे। संभागीय सम्मेलन में संगठन को आगे बढ़ाने व कई मुद्दों पर चर्चा की गई। आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में 75 वर्ष से ऊपर के पुलिस पेंशनर्स का दुपट्टा व पगड़ी पहनकर स्वागत सम्मान किया।
