उज्जैन। अंकित ग्राम में भारत के इतिहास में पहली बार नईदिल्ली स्थित राजघाट महात्मा गांधी समाधि स्थल से अखंड ज्योत आई। योगेश माथुरिया एवं माधव धांडे के साथ यह पहूंची। मुख्य द्वार पर आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल, कांता भाभी सहित आश्रम के बच्चों, युवाओं एवं बुजूर्गों ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की। सुधीर भाई ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव की बात है। सुधीर भाई ने सर्व धर्म प्रार्थना कर महात्मा गांधी के कार्यो को याद किया।
