उज्जैन। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ, सफाई कामगार संघ एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के संरक्षक रामचंद्र कोरट के आह्वान पर निगम गेट पर पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गये निर्दोष लोगों के लिए शोक श्रद्धांजलि सभा हुई। निगम कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के रमेशचंद्र निगम, अपर आयुक्त (वित्त) अर्पित शुक्ला, उपायुक्त मनोज मौर्य, कर्मचारी संघ के रामचंद्र कोरट, रामविलास गुप्ता, पीएल टटवाल, डॉ. पवन व्यास, अजय मेहता, चंदगीराम टांकले, संदीप कलोसिया, शैलेष नागर, श्यामसुंदर शर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *