उज्जैन। वल्लभ वैष्णव मंडल, वल्लभ वैष्णव महिला मंडल एवं वल्लभ वैष्णव युवा मंडल की नई कार्यकारिणी का दायित्य ग्रहण समारोह हुआ। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि तीनों मंडलों के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को वल्लभ राय ने दायित्व ग्रहण कराया। संस्थापक संयोजक विठ्ठल नागर के नेतृत्व में कार्यकारिणी में वल्लभ वैष्णव मंडल अध्यक्ष आनंद पुरोहित, कोषाध्यक्ष मनीष नागर, सचिव जयेश श्रॉफ, वल्लभ वैष्णव युवा मंडल अध्यक्ष अमित नागर, कोषाध्यक्ष नीतिन नीमा, सचिव अमर दिसावल, वल्लभ वैष्णव महिला मंडल अध्यक्ष नुपूर नीमा, कोषाध्यक्ष कामिनी शाह, सचिव मनीषा नागर ने शपथ ली। राजेंद्र शाह, जयेश श्रॉफ, विशाल नीमा, अमर दिसावल, हेतल शाह, वर्तिका नागर, नूपुर नीमा सहित बड़ी संख्या में वैष्णवजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *